फराह खान ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स को दी पार्टी, जश्न में नजर नहीं आए अंकित, टीना और गौतम

बिग बॉस का 16वां सीजन खत्म होने के बाद शो के कंटेस्टेंटस के लिए पार्टी का दौर शुरु हो गया है. इसी बीच  रियलिटी शो की फैन डायरेक्टर फराह खान ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के लिए एक पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा फराह खान के खास दोस्त भी नजर आए. हालांकि इस पार्टी में मंडली के अलावा कुछ कंटेस्टेंट ही नजर आए. वहीं कुछ इस पार्टी में नजर नहीं आए, जिसके चलते फैंस सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. 

कुछ घंटे पहले फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साजिद खान, अब्दु रोजिक, निमृत कौर आहलूवालिया, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा बिग बॉस का मॉर्निंग गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान फराह खान की करीबी दोस्त सानिया मिर्जा और चंकी पांडे की झलक भी देखने को मिल रही है.

वीडियो देखने के बाद फैंस प्रियंका के ना दिखने पर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,   'पार्टी ऑफ द ईयर!! #biggboss16 .. #myfavouriteshow #MANDLIROCKS p.s. एमसी स्टैन पहली बार एंथम गा रहा है.'

वीडियो में दिख रहे बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट के अलावा प्रियंका चाहर चौधरी, विकास मानकतला और उनकी वाइफ, गौतम गुलाटी और अरबाज खान भी शामिल हुए. वहीं सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहा है. हालांकि इन सब में टीना दत्ता, अंकित गुप्ता और गौतम विज नहीं नजर आए, जिसके चलते फैंस सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं. 

बता दें, एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 के विनर का खिताब हासिल किया है, जिसके चलते काफी फैंस नाराज नजर आए. वहीं शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं.



from NDTV India - Latest https://ndtv.in/bollywood/priyanka-chahar-choudhary-archana-gautam-and-mandali-at-farah-khan-party-ankit-gupata-and-tina-dutta-absent-ndtv-hindi-ndtv-india-3780158#publisher=newsstand

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू