पुर्तगाल कैथोलिक पादरियों ने करीब 5,000 नाबालिगों का यौन शोषण किया: रिपोर्ट

एक स्वतंत्र आयोग ने सैकड़ों पीड़ितों के बयानों को सुनने के बाद सोमवार को कहा कि पुर्तगाल में कैथोलिक पादरियों ने 1950 के बाद से लगभग 5,000 बच्चों का यौन शोषण किया है. 

कैथोलिक चर्च के भीतर पीडोफिलिया की हजारों रिपोर्टें दुनिया भर में सामने आई हैं और अब पोप फ्रांसिस पर इस घोटाले से निपटने का दबाव है. 

कट्टर कैथोलिक देश में चर्च द्वारा कमीशन की गई पुर्तगाली जांच ने पिछले साल 500 से अधिक पीड़ितों की सुनवाई के बाद अपने निष्कर्ष प्रकाशित किए.

आयोग के प्रमुख पेड्रो स्ट्रेच ने लिस्बन में एक प्रेस कांफ्रेस में कहा, "ये गवाही हमें पीड़ितों का एक बड़ा नेटवर्क स्थापित करने की अनुमति देती है, कम से कम 4,815." पीसी में चर्च के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया था. 

बाल मनोचिकित्सक स्ट्रेच्ट ने कहा कि अब पुर्तगाल के लिए बाल यौन शोषण या इससे होने वाले ट्रॉमा को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल होगा.  पुर्तगाली धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीईपी) के प्रमुख धर्माध्यक्ष जोस ओरनेलस ने कहा, "मैं इस कठिन और ड्रामेटिक काम से संतुष्ट हूं."

रिपोर्ट की प्रस्तुति में भाग लेने के बाद बिशप ने कहा, "और हम आशा करते हैं कि यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है." Monsignor Ornelas, जिन्होंने "पीड़ितों के लिए संबवेदना" व्यक्त किया, बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें -
-- "मोदी आखिरी शख्स होंगे जिनसे मुझे डर होगा" : नेहरू सरनेम पर PM के बयान पर राहुल गांधी
-- दिल्ली में अक्टूबर के बाद से सबसे साफ हवा, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?



from NDTV India - Latest https://ift.tt/NqBMbzS

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू