Asim Riaz के 'बिग बॉस 13' ना जीतने पर दिए इंटरव्यू पर बोले शहनाज गिल के भाई! #sidnaaz फैंस ने भी शहबाज के ट्वीट को किया सपोर्ट

Asim Riaz: बिग बॉस 16 हाल ही में खत्म हुआ है. हालांकि अभी भी फैंस के बीच प्रियंका चाहर चौधरी के विनर ना बन पाने को लेकर गुस्सा है. लेकिन यह पहली बार नहीं है जब किसी सीजन के विनर को लेकर फैंस ने गुस्सा जाहिर किया है. इससे पहले बिग बॉस 13 में भी आसिम रियाज के विनर ना बन पाने को लेकर फैंस के बीच गुस्सा था. पर अब आसिम रियाज के एक इंटरव्यू के बाद यह एक बार फिर यह सीजन चर्चा में आ गया है. 

सिद्धार्थ शुक्ला का जिक्र करते हुए आसिम रियाज (Asim Riaz) ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिया एक इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि वो नहीं चाहते थे कि मैं जीतूं. उन्होंने आखिरी पलों में यानी 15 मिनट के लिए ऑनलाइन वोटिंग खोल दी. जबिक वह मुझे जिताना नहीं चाहते थे. ये बात उन्होंने खुलकर नहीं कही.' यहां आसिम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के विनर बनने पर भी सवाल खड़े किए.

आसिम रियाज के इस इंटरव्यू के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिडनाज के फैंस काफी दुखी हो गए थे. वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की खास दोस्त और एक्ट्रेस शहनाज गिल के भाई शहबाज ने भी एक ट्वीट शेयर किया है, जिसे देखकर लगता है कि वह आसिम के इंटरव्यू का ही जवाब है.  उन्होंने ट्वीट में लिखा- कुछ लोग अभी भी ये बात नहीं समझ रहे हैं कि शेर एक ही है और एक ही रहता है. इसके साथ शहबाज ने हंसने वाला इमोजी भी शेयर की है. वहीं उन्के ट्वीट पर फैंस भी सहमति जताते दिख रहे हैं. 

बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. लेकिन आज भी फैंस सोशल मीडिया पर उनके और शहनाज गिल की वीडियो शेयर करते रहते हैं और उन्हें याद करते हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/K13Urhg

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू