मेघालय : मुख्यमंत्री की पार्टी ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, नौकरियां देने का वादा
इस महीने मेघालय में होने वाले चुनाव से पहले मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने शुक्रवार को पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया. इसमें पांच लाख नौकरियां सृजित करने, हर गांव में सरकारी सेवाएं देने और मेघालय को देश में आगे ले जाकर देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल करवाने का वादा किया गया है.
संगमा ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट का उद्देश्य युवाओं के लिए अवसर और रोजगार सृजित करना तथा किसानों और गांवों को मदद देना है. इसमें "प्रॉमिसेस डिलीवर्ड" शीर्षक के तहत सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का सारांश और एक बेहतर मेघालय बनाने की कहानी भी शामिल है.
घोषणा पत्र को उप मुख्यमंत्री और पाइनर्सला के विधायक प्रेस्टोन त्यनसोंग,मंत्री और नर्तियांग के विधायक स्नियावभालंग धर, रालियांग के विधायक कोमिंगोन यंबोन, जोवाई के विधायक वेलादमिकी शायला, एनपीपी के पूर्वी शिलॉन्ग के उम्मीदवार अम्पारीन लिंगदोह सहित पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में लॉन्च किया गया.
एनपीपी ने कहा, "दस्तावेज इस विचार को समाहित करता है कि पार्टी ने पिछले पांच वर्षों में राज्य के नागरिकों की सेवा में कई मील के पत्थर हासिल किए हैं, जो एक मजबूत नींव रखते हैं. इसमें सभी नागरिकों के लिए एक बेहतर समाज बनाने की दृष्टि है." एनपीपी इस दस्तावेज़ को पीपुल्स डॉक्यूमेंट कह रहा है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/7soWqB5
Comments
Post a Comment