"यूक्रेन में रूस को कभी जीत नहीं मिलेगी", बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के एक साल पूरे हो चुके हैं. पोलेंड में इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि यूक्रेन में रूस की जीत कभी नहीं होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पश्चिमी देशों के खिलाफ दिए गए बयान का भी जवाब दिया.उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश रूस पर हमला करने की साजिश नहीं रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि लाखों रूसी नागरिक अपने पड़ोसियों के साथ शांति से रहना चाहते हैं, वो दुश्मन नहीं हैं.

गौरतलब है कि रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि रूस, अमेरिका के साथ बची इकलौती परमाणु संधि को भी सस्पेंड कर रहा है जो दोनों पक्षों के सामरिक परमाणु हथियारों (Nuclear arsenals) को सीमित करने को लेकर है. न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार,पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध के करीब एक वर्ष बाद रूसी संसद में अपने अहम भाषण के बाद सांसदों से कहा, " मुझे आज यह घोषणा करने के लिए मजबूर होना कि सामरिक हथियार संधि में रूस अपनी भागीदारी को निलंबित कर रहा है." नई START संधि पर प्राग में वर्ष 2010 में दस्‍तखत किए गए थे और यह इसके अगले वर्ष लागू हुई थी.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/z1i4omx

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू