बड़ी बंदूक के साथ नज़र आए भाजपा नेता, लोगों ने कहा- डायनासोर के शिकार पर निकले हैं क्या?

नागालैंड के भाजपा अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं. उनकी कई पोस्ट औऱ वीडियो वायरल हुए हैं. अपने ह्यूमर को लेकर वो पूरे देश में एक पहचान बनाए हुए हैं. अभी हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि तेमजेन एक बड़ी बंदूक के साथ नज़र आ रहे हैं. इस बंदूक के साथ उन्होंने एक फनी कैप्शन भी डाला है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मुझे कुछ ऐसी चीज़ मिली है, जो मेरे हिसाब से है.

देखें ट्वीट

इस ट्वीट को तेमजेन ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है. इसपर कई लोगों के फनी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं.

अच्छा लग रहा है

चीन बॉर्डर पर लेकर चले जाइए

डायनासोर के शिकार पर निकले हैं क्या

सर तोप ही खरीद लेते

सर, ट्वीट देखकर दिल खुश हो जाता है

आप बहुत ही अच्छे इंसान हैं.

नागालैंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना अलॉन्ग (Temjen Imna Along) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. इनके ट्वीट को पूरा देश बड़े ही चाव से पढ़ता है. इनके बोलने की शैली को देखकर लोग बहुत ही ज़्यादा खुश होते हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/H4rhAC6

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू