माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन का हो गया है मेकओवर, दिखने लगे हैं हैंडसम और माचो मैन, फैन्स ने कहा- यंग संजय दत्त !

बॉलीवुड में जब भी सबसे सफल एक्ट्रेसेस और बेहतरीन डांसर की बात हो तो माधुरी दीक्षित का नाम सबसे पहले आता है. 90 के दशक में फिल्म की हिरोइन का अर्थ ही 'माधुरी दीक्षित' हुआ करती थीं. माधुरी की खूबसूरती और उनकी अदाओं के भारत ही नहीं दुनिया भर में चाहने वाले मौजूद हैं. 53 साल की उम्र में भी माधुरी वैसी ही खूबसूरत और हसीन नजर आती हैं. माधुरी को देखकर कोई नहीं बता पाएगा कि वे दो बड़े-बड़े बेटों की मां हैं. माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के अरिन और रयान नाम के दो बेटे हैं, जो अब हैंडसम कूल डूड बन गए हैं. 

माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने हाल ही में अपने एक यूट्यूब वीडियो में अपनी सेलेब्रिटी पत्नी और बेटे अरिन के साथ अमेरिका में अकेले रहने के अपने अनुभव के बारे में बात की. अरिन फिलहाल अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं. यह वीडियो तो चर्चा में रहा ही, लेकिन इस दौरान अरिन के लुक ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींच लिया. इस वीडियो में अरिन को देखकर लग रहा था कि उन्होंने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया है. वीडियो में उनके लुक को देखकर सभी हैरान रह गए थे. अरिन के नए कूल लुक और उनके मेकओवर को देखकर फैन्स खुश भी थे. 

rs7mov0g

जहां कुछ लोगों का कहना था कि अरिन हीरो मटेरियल लग रहे हैं. तो वहीं कुछ ने कहा कि अरिन बिलकुल यंग संजय दत्त की तरह दिख रहे हैं. इस यू ट्यूब वीडियो में अरिन शेयर करते नजर आए कि उनका अपार्टमेंट ज्यादा बड़े एरिया में नहीं है, जबकि यूनिवर्सिटी एक सुरक्षित स्थान पर है. साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें रात में अकेले चलना पसंद नहीं है. अरिन ने साझा किया कि अगर उन्हें देर रात बाहर निकलना पड़ता है, तो वह अपने दोस्तों के साथ ही जाते हैं. तो कैसे लगे आपको माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/bO2YWMf

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू