अनुपम खेर ने की कंगना रनौत की तारीफ, एक्ट्रेस बोलीं- लोग महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करते हैं जब तक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन अपने बयानों और ट्वीट के लिए सुर्खियों में रहती हैं. इसी बीच अनुपम खेर द्वारा तारीफ पाने के बाद एक्ट्रेस ने अनुभवी एक्टर के लिए ट्विटर पर कुछ बातें लिखी हैं, जिस पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं. दरअसल, एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा था कि वह एक बहादुर लड़की है. वहीं अब इस पर कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन शेयर किया है.

अनुपम खेर ने की कंगना की तारीफ  

एक ट्वीट में अनुपम खेर द्वारा DNA को दिए गए एक इंटरव्यू को दोहराया गया, जिसमें एक्टर ने कंगना के लिए कहा था, "मुझे लगता है कि कंगना एक बहादुर लड़की हैं. अगर हम महिला सशक्तिकरण की सराहना करते हैं, तो हमें निश्चित रूप से कंगना की सफलता का जश्न मनाना चाहिए. मुझे लगता है कि वह उन बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है और मैं 534 फिल्में करने के बाद यह कह रहा हूं."

एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन

अनुपम खेर द्वारा तारीफ पाने पर एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा, “लोग महिला सशक्तिकरण के बारे में तब तक बात करते हैं जब तक कि उन्हें एक सशक्त महिला नहीं मिल जाती है और उनका अहंकार उसे कुचलना चाहता है. लेकिन वास्तव में एक मजबूत और सुरक्षित पुरुष हमेशा एक महिला की रक्षा करेगा चाहे वह कितनी भी उग्र/सशक्त क्यों न हो. अनुपम खेर जी धन्यवाद, मुझे हमेशा आपके आसपास प्यार और सराहना महसूस होती है, ” इस ट्वीट पर फैंस भी अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

बता दें, हाल ही में ट्विटर पर एक्ट्रेस कंगना रनौत और उर्फी जावेद के बीच जंग देखने को मिली थी, जिस पर फैंस भी अपना रिएक्शन देते हुए नजर आए थे. वर्कफ्रेंट की बात करें तो इमरजेंसी में कंगना दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आने वाली हैं. जबकि अनुपम खेर राजनीतिक नेता जेपी नारायण की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे. इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी देखने को मिल रही है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/1xthfTs

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू