हाथों में हाथ डाले शौहर फहाद अहमद संग नजर आईं स्वरा भास्कर, अपनी शादी को लेकर किया ये बड़ा ऐलान
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज कर ली है. इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो शेयर कर दी है. हालांकि स्वरा भास्कर और फहाद अहमद परिवार के बीच मार्च में शादी करेंगे. कोर्ट मैरिज करने के बाद पहली बार कपल मीडिया के सामने साथ में नजर आया है. और अपनी शादी को लेकर जानकारी शेयर की है. फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वरा भास्कर और फहाद अहमद का एक वीडियो शेयर किया है.
गुरुवार को स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने अपनी सगाई रखी थी. इस सगाई के बाद कपल मीडिया से रूबरू हुआ. इस दौरान स्वरा भास्कर लाल साड़ी और व्हाइट एंब्रायडरी ब्लाउज में नजर आईं. इसके साथ उन्होंने ज्वेलरी भी कैरी की हुई थी. वहीं स्वरा भास्कर के पति व्हाइट कुर्ता पजामा और रेड जवाहर कट जैकेट में नजर आए. इस दौरान स्वरा भास्कर और फहाद अहमद मीडिया से रूबरू हुए और बताया है यह दोनों मार्च में शादी करने वाले हैं.
सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर और फहाद अहमद का यह वीडियो वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि फहाद अहमद और स्वरा भास्कर की पहली मुलाकात साल 2019 के एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी. फिर दोनों ने साल 2020 में भी अन्य प्रोटेस्ट्स में हिस्सा लिया था. इतना ही नहीं अभिनेत्री ने वीडियो के जरिए यह भी बताया है कि प्रोटेस्ट के दौरान ही उन्होंने और फहाद अहमद ने अपनी पहली सेल्फी ली थी. इसके अलावा स्वरा भास्कर ने यह भी बताया है कि एक बिल्ली की वजह से वह और फहाद अहमद एक-दूसरे के ओर करीब आए.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/yWROJm5
Comments
Post a Comment