प्रभु देवा के ‘मुकाबला’ गाने पर घूंघट में डांस कर लड़की ने मचाई धूम, देखने के लिए लोगों की लग गई भीड़
सोशल मीडिया पर दुल्हनों और बहूओं का डांस वीडियो खूब देखा जाता है. उनके वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. यूजर्स भी वीडियो को काफी एंजॉय करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गांव की बहू प्रभु देवा के गाने पर डांस करती दिख रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि उसके डांस को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ लग गई है. बहू अपनी मस्ती में घूंघट में चेहरा छुपाए डांस करती दिख रही है, जबकि नीचे जमीन पर बैठे लोग उसका डांस देख रहे हैं.
इस वीडियो को heenagwala नाम के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. साथ ही कैप्शन लिखा है, दूसरों की तरह जिस्म दिखा कर तो नहीं डांस हो रहा है, पूरा तन ढका हुआ है. अपनी खुशी में ही खुश है.. वेरी नाइस...वहीं इस पर एक यूजर ने कमेंट किया है, इसमें हंसने की क्या बात है. सबकी इच्छा होती है अपने तरीके से डांस करने की. वहीं कई यूजर्स ने बहू के इस डांस वीडियो को खूब पसंद किया है. उन्होंने लिखा है, कमाल के मूव्स.
बता दें कि यह गाना एक समय में काफी लोकप्रिय हुआ था. इसे गाया था ए आर रहमान ने और इस पर प्रभु देवा ने डांस कर के धूम मचा दिया था. लोग उनके डांस स्टेप्स को कॉपी करते थे औऱ उस दौर में इस गाने पर डांस पार्टीज की शान हुआ करता था.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/0ln7m4k
Comments
Post a Comment