"रविवार को मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी होगी": आबकारी नीति केस में केजरीवाल का दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) को लेकर बड़ा दावा किया है. केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली आबकारी नीति केस में सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा. केजरीवाल ने कहा, 'डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब आबकारी नीति (Delhi Liquor Excise Policy Case) के संबंध में सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है. हमारे सूत्रों ने पुष्टि की है कि सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा रविवार को इस मामले में गिरफ्तार किया जाएगा.'

एबीपी नेटवर्क के 'आइडियाज ऑफ इंडिया' शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण में अरविंद केजरीवाल ने बातें कहीं. उन्होंने कहा, "सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है. हमारे सूत्र कह रहे हैं कि उन्हें रविवार को गिरफ्तार किया जाएगा ... यह बहुत दुखद है." दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सीबीआई ने सिसोदिया के आवास पर छापा मारा और उनके बैंक लॉकरों की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया वो शख्स है, जिसने देश की आजादी के 75 सालों के बाद लोगों को यह उम्मीद दी है कि उसके बच्चों का अच्छा भविष्य हो सकता है.

दिल्ली के सीएम ने आगे कहा, "आज दिल्ली के अंदर गरीबों के बच्चे डॉक्टर बन रहे हैं. इंजीनियर बन रहे हैं. वकील बन रहे हैं. ऐसे में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करके जेल में डाल दोगे तो झूठे केस में फंसा के जाल में डाल दोगे तो देश कैसे तरक्की करेगा." इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा कि पार्टी बनाने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सरकार बन जाएगी. उन्होंने कहा, "अगर आप ईमानदारी से काम करते हैं और भगवान को समर्पित करते हैं, तो भगवान तय करते हैं कि आपकी अगला स्टेप क्या होगा."

उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप उसे झूठे मुकदमे में गिरफ्तार करके जेल में डाल देंगे, तो देश की प्रगति कैसे होगी? अगर किसी देश का राजा उस देश में गरीबों के बच्चों को शिक्षा देने वालों को जेल भेजेगा, तो देश की प्रगति कैसे होगी? देश कैसे आगे बढ़ेगा?" केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह सिसोदिया से पहली बार 29 दिसंबर 1999 को मिले थे, जब वह आयकर विभाग में काम कर रहे थे. 

गौरतलब है कि सिसोदिया ने सोमवार को कहा था कि सीबीआई ने उन्हें दिल्ली शराब आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए 26 फरवरी को बुलाया है. इससे पहले, सीबीआई ने सिसोदिया को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा था. पिछले रविवार को, सिसोदिया ने केंद्रीय एजेंसी से यह कहते हुए पूछताछ टालने का अनुरोध किया था कि वह इस समय "बजट तैयार कर रहे हैं" और केवल फरवरी के अंत में ही पेश हो सकते हैं. 

हालांकि, मामले में दायर चार्जशीट में सिसोदिया को आरोपी नहीं बनाया गया है. गिरफ्तार व्यवसायी विजय नायर और अभिषेक चार्जशीट में नामजद सात आरोपियों में शामिल हैं. इस मामले में पिछले साल अगस्त में सीबीआई ने सिसोदिया के बैंक लॉकर की तलाशी ली थी. डिप्टी सीएम ने दावा किया कि जांचकर्ताओं को उनके लॉकर में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. 

सीबीआई के एक अधिकारी के अनुसार, पिछले साल सिसोदिया के आवास और चार लोक सेवकों के परिसरों सहित दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 21 स्थानों पर कई छापे मारे गए. सीबीआई ने दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा एल-जी सक्सेना को केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच की सिफारिश करने वाली एक रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी.

ये भी पढ़ें:-

शिक्षकों को फिनलैंड भेजने की अनुमति को लेकर सिसोदिया ने LG को दोबारा लिखी चिट्ठी

"गुंडे हार गए, जनता जीत गई ": शैली ओबेरॉय के मेयर चुनाव जीतने पर बोले CM केजरीवाल

"जैसे-जैसे AAP बढ़ेगी, हम पर और भी केस किए जाएंगे...": जासूसी मामले की CBI जांच मंज़ूरी पर बोले मनीष सिसोदिया



from NDTV India - Latest https://ift.tt/j1Se0E9

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू