कोयला घोटाला : कोलकाता के कारोबारी के पास से एक करोड़ रुपये नकद बरामद, ED ने लिया हिरासत में
कोयला घोटाले की जांच के सिलसिले में कोलकाता के बालीगंज इलाके में स्थित एक कारोबारी के दफ्तर और आवास से एक करोड़ रुपये की नकदी की जब्ती के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को उसे हिरासत में ले लिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईडी की तीन सदस्यीय टीम ने इस मामले में कोलकाता में विभिन्न परिसरों की तलाशी ली. ईडी के अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक एक करोड़ रुपये नकद की गिनती हुई है और नोटों की गिनती जारी है. नकदी का मूल्य बढ़ सकता है. नकदी को कारोबारी के दफ्तर और आवास में अलग-अलग जगहों पर बैगों में छुपा कर रखा गया था.''
उन्होंने कहा, ‘‘हमने कारोबारी को हिरासत में लिया है क्योंकि वह इस मात्रा में घर में नकदी रखने के कारणों का सही उत्तर नहीं दे सका. जांच जारी है.'' अधिकारी ने बताया कि ईडी की टीम मंगलवार की रात कोलकाता पहुंची.
ये भी पढ़ें-
- "थैंक यू शशि जी" : लोकसभा में थरूर को देख PM मोदी ने कहा, BJP सांसद बोले- "हो गया कांग्रेस में बंटवारा"
- गर्म चिमटे से पीटा, डस्टबिन से उठाकर खाना खाया : 13 साल की घरेलू सहायिका की प्रताड़ना की कहानी
- बंगाल : राज्यपाल के संबोधन में BJP MLAs ने डाली बाधा, भाषण की कॉपी फाड़कर किया सदन से वॉकआउट
from NDTV India - Latest https://ift.tt/F5ynOpa
Comments
Post a Comment