आदित्य रॉय कपूर को देख बेकाबू हुई लेडी फैन, एक्टर को की KISS करने की कोशिश, देखें वीडियो

बॉलीवुड के कई सितारों के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए कहीं भी जमा हो जाते हैं. फैंस अपने फेवरेट स्टार को प्यार जताने के लिए हर तरीका अपनाते हैं. बहुत बार यह फैंस स्टार्स को किस करने तक की कोशिश करने लगते हैं. ऐसा ही कुछ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ हुई है. आदित्य रॉय कपूर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस की भीड़ कहीं भी जमा हो जाती है. आदित्य रॉय कपूर जल्द वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आने वाले हैं.

बुधवार को मुंबई में इस वेब सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई. इस स्क्रीनिंग में आदित्य रॉय कपूर सहित 'द नाइट मैनेजर' की पूरी स्टारकास्ट पहुंची. वेब सीरीज की स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद अभिनेता बाहर आए तो उनकी महिला फैंस उन्हें देखकर बेकाबू हो गई और तस्वीर क्लिक करवाने के बाद एक महिला ने आदित्य रॉय कपूर को किस करने की कोशिश की. हालांकि अभिनेता ने महिला फैन को प्यार से दूर कर दिया.

वीडियो में आदित्य रॉय कपूर को व्हाइट एंड ब्लू पैंट में देखा जा सकता है. वहीं उनकी महिला फैंस पहले उनके पास आती है और सेल्फी लेती है. सेल्फी लेने के बाद वह आदित्य रॉय कपूर को किस करने की कोशिश करती हुई नजर आती है. इसके बाद अभिनेता उसे प्यार से भेज देते हैं. सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर और उनकी महिला फैन का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/GWU1RDs

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू