Pathaan Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर कम नहीं हो रहा 'पठान' का जलवा, तीसरे शनिवार भी फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई

शाहरुख  खान की फिल्म पठान को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. फिल्म ने कमाई के मामले में लगभग हर दिन नए रिकॉर्ड कायम किया है. फिल्म पठान को पसंद करने वाले केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं. इस फिल्म को कई देशों में प्यार किया जा रहा है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए कुल 18 दिन हुए हैं. 18वें दिन भी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने शानदार कमाई की है. 

शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म पठान ने अपने 18वें दिन कुल 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने यह कुल कमाई सभी भाषाओं में केवल भारत में की है. इसके साथ ही फिल्म पठान का केवल हिंदी फिल्मों में 475.55  करोड़ रुपये की का कुल कलेक्शन हो गया है. वहीं फिल्म पठान हिंदी में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई है. जबकि भारत में सभी भाषाओं के अंदर इस फिल्म ने कुल 572 करोड़ रुपये की कमाई की है. 

फिल्म पठान ने अपने तीसरे शुक्रवार यानी 17वें दिन 5.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ऐसे में अच्छी बात यह है कि शनिवार को फिल्म ने डबल की कमाई की है. आपको बता दें कि फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म पठान में इन सभी कलाकारों के एक्शन को खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म पठान में शाहरुख खान के एक्शन की सबसे ज्यादा तारीफ की जा रही है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/mUekuKS

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू