Pathaan Box Office Collection Day 32: 5वें शनिवार 'पठान' ने पकड़ी रफ्तार, 32वें दिन शाहरुख खान की फिल्म ने की इतनी कमाई

Pathaan Box Office Collection Day 32: पठान के साथ शाहरुख खान की 'जलवा' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टीकी हुआ है. जहां अक्षय कुमार की सेल्फी और कार्तिक आर्यन की शहजादा के बीच पठान की कमाई जारी है तो वहीं शनिवार यानी 32वें दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इस बात से किंग खान के फैंस को बहुत खुशी होने वाली हैं. वहीं कलेक्शन की बात करें तो पहले ही भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करके बाहुबली 2, दंगल और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ चुका है. 

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान ने रिलीज के एक महीने के भीतर ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं 32वें दिन के शुरुआती रुझानों के अनुसार, पठान के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. 31वें दिन की 1.02 करोड़ की कमाई की तुलना में, फिल्म ने लगभग 96-105% की वृद्धि दर्ज की है. दरअसल, 2-2.10 करोड़ के बीच कमाई की है. वहीं 32 दिनों के बाद की कमाई के बाद 523.18-523.28 करोड़ तक आंकड़ा पहुंच गया है. 

बता दें, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. वहीं किंग खान के चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन के डेब्यू को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. इसके अलावा सलमान खान के फिल्म में कैमियो की चर्चा भी सोशल मीडिया पर जारी है. हालांकि खबरें हैं कि पठान में सलमान खान के कैमियो के बाद टाइगर 3 में शाहरुख खान भी कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं. हालांकि देखना होगा कि क्या टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/HzDfMgE

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू