"गुरुजी ने कह दिया, बस हम तो धन्य हो गए": PM मोदी से मिली तारीफ पर बोले नगालैंड के मंत्री तेमजेन इमना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को नगालैंड के दीमापुर में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने नगालैंड बीजेपी के अध्यक्ष और राज्य के उच्च शिक्षा व जनजाति मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग (Temjen Imna Along)की जमकर तारीफ की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'तेमजेन की बातें पूरा देश सुनता है और मजे लेता है. मैं भी उनको हमेशा देखने की कोशिश करता हूं.'

प्रधानमंत्री से मिली तारीफ के बाद तेमजेन इमना अलॉन्ग ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री की बातें शेयर करते हुए लिखा, 'गुरुजी ने बोल दिया बस, हम तो धन्य हो गए'! बता दें कि तेमजेन इमना बहुत अच्छी हिंदी बोलते हैं. उन्होंने हिंदी में ही ट्वीट किया था. 

पीएम मोदी अलॉन्ग के गृह राज्य नगालैंड में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. यहां 27 मार्च को विधानसभा चुनाव होने हैं. नगालैंड बीजेपी प्रमुख अलॉन्ग सोशल मीडिया पर अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और फनी पोस्ट के लिए जाने जाते हैं. वह लगातार अपने प्रशंसकों और अनुयायियों को महत्वपूर्ण जीवन सलाह, अपने निजी जीवन और अपने राज्य की सुंदरता से अपडेट रखते हैं.

पिछले साल जुलाई में पूर्वोत्तर के लोगों की छोटी आंखों पर तेमजेन इमना का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इमना ने कहा था- 'लोग कहते हैं पूर्वोत्तर के लोगों की आंखें छोटी होती हैं, पर मैं बता दूं कि हम लोगों की नजर बहुत तेज होती है.'

नगालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग अपने डांस से लोगों का दिल जीत चुके हैं. उन्होंने नगालैंड के सुंगरेमॉन्ग त्योहार के दौरान अपने डांस का वीडियो शेयर किया. वीडियो में तेमजेन ग्रुप डांसर्स के साथ डांस करते दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-

"2024 का नतीजा देखिएगा राहुल जी, कांग्रेस दूरबीन से भी ढूंढने से नहीं मिलेगी" : नगालैंड में अमित शाह

नगा शांति वार्ता जारी है, उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल रंग लाएगी: अमित शाह



from NDTV India - Latest https://ift.tt/hMEdPc3

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू