घर पर बनेगा बाजार जैसा फ्लफी और स्पंजी केक, शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर की परफेक्ट Spongy Cake Recipe - Video Inside

How to Make Perfect Cake: खाने में मीठा और नरम केक हर किसी को पसंद होता है. कई लोग इसे बाजार से खरीद कर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे खुद से बनाकर खाना पसंद करते हैं. लॉकडाउन के दौरान लोगों के बीच बेकिंग काफी ज्यादा पॉपुलर हुई थी. हर कोई घर पर खुद से केक बेक करने की कोशिश में लगा था. लेकिन जैसा कि हम सब जानते हैं कि खाना बनाना एक कला है. जरा भी गलती भी इसको खराब कर सकती है. केक बनाने में भी ऐसी ही कुछ मुश्किलें हैं जिनका सामना अमूमन लोगों को करना पड़ता है. जैसे पूरी तकनीक से बनाने के बावजूद भी केक स्पंजी नहीं बनता, हार्ड हो जाता है. सारे नियम फॉलो करने के बाद भी बाजार जैसा केक नहीं बन पाता है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है? अगर हां तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो जाएगा. दरअसल फेमस शेफ पंकज भदौरिया ने लाइट, फ्लफी और स्पंजी केक बनाने की रेसिपी के साथ टिप्स और ट्रिक्स भी शेयर किए हैं. 

भारत के 6 आइकोनिक Pre-Independence बेकरी, जहां स्वीट Lovers को जरूर जाना चाहिए

शेफ पंकज के इस वीडियो में उन्होंने केक बनाने के हर एक स्टेप को बहुत ही डीटेल के साथ बताया है. उन्होंने उन गलतियों को भी बताया जो केक बनाते वक्त अनजाने में कर देते हैं, जिस वजह से केक स्पंजी और लाइट नहीं बनता है. लोगों के बीच में एक मिथ है कि एगलेस केक स्पंजी नहीं बनते हैं क्योंकि अंडा उसको हल्का करता है. लेकिन इस मिथ को तोड़ते हुए शेफ ने एगलेस स्पांज केक की रेसिपी को भी शेयर किया है. अगर आप भी बेकिंग करना पसंद करते हैं और घर पर परफेक्ट केक बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपीज आपके बहुत काम आ सकती हैं. तो आइए देरी किए बिना देखते हैं वीडियो-

Homemade Cake Recipe: न्यू ईयर पार्टी के लिए ऐसे बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर होल व्हीट केक


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/z2K4CP5

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू