जुनैद और नासिर के थे SUV में मिले जले हुए शव और खून के धब्बे : FSL रिपोर्ट

फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि जींद (हरियाणा) में एक गौशाला से बरामद हुई एसयूवी कार में मिले जले हुए शव और खून के धब्बे हरियाणा में मारे गए जुनैद और नासिर के थे. राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. भरतपुर निवासी जुनैद और नासिर के जले हुए शव 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी जिले में एक वाहन से मिले थे. मृतकों के परिवारों ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के सदस्यों ने उन्हें पीटा और उनकी हत्या कर दी. 

भरतपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एफएसएल रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि जींद की एक गौशाला से बरामद एसयूवी में मिले जले हुए शव और खून के धब्बे नासिर और जुनैद के थे.''

उन्होंने बताया कि जली हुई गाड़ी का चेसिस नंबर से मिलान किया गया, लेकिन कार में मिले दो लोगों के जले हुए शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी. 

अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक जांच के लिए मौके से नमूने लिए गए. उन्होंने बताया कि नासिर और जुनैद के परिवार के सदस्यों के रक्त के नमूने भी एकत्र किए गए ताकि एसयूवी में मिले खून के धब्बों और जली हुई गाड़ी में मिली हड्डियों की फोरेंसिक जांच की जा सके. 

उन्होंने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट से पुष्टि होती है कि शव नासिर और जुनैद के ही थे. 

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जींद से वह एसयूवी मिली जिसमें पीड़ितों को अगवा कर पीटा गया था. 

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे दल हरियाणा में डेरा डाले हुए हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही हैं.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/BXt62WN

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू