VIDEO: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! बच्चियों का जबरदस्त डांस देख यूजर्स हार बैठे दिल
Dance Video Of Little Girls: आज के समय में ज्यादातर लोग डांस के मामले में सबसे आगे हैं. सोशल मीडिया पर रोजाना एक से बढ़कर एक डांस वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें कुछ महफिल लूट लेते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक डांस का क्रेज देखते ही बनता है. ऐसे कई रील्स और वीडियोज इंटरनेट पर आये दिन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही डांस वीडियो लोगों का दिल लूट रहा है, जिसमें छोटी-छोटी बच्चियों को जबरदस्त डांस करते देखा जा रहा है.
आजकल के बच्चों में डांस का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखा जा रहा है. वीडियो में छोटी-छोटी बच्चियां 'कांटा लगा' गाने की धुन पर गजब के डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं, जिन्हें देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो ये बच्चियां प्रोफेशनल डांसर हों.
यहां देखें वीडियो
वीडियो में बच्चियों का एक ग्रुप कमाल का डांस करते नजर आ रहा है. वहीं पीछे झुग्गी-झोपड़ी दिखाई दे रही है. वीडियो में देखेंगे कि, डांस कर रही ये छोटी-छोटी बच्चियां बिना जूते-चप्पल के धमाकेदार डांस कर रही है. इन बच्चियों का टैलेंट वाकई काबिले तारीफ है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को uday_singh_dance नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'छोटा पैकेट का डांस.' इस वीडियो को अब तक 38 मिलियन यानी 3.8 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 4.9 मिलियन यानी 49 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है.
इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इन बच्चियों ने तो अपने डांस से आग लगा दी.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यार इनको कोई स्टेज परफॉर्मेंस में ले लो. क्या डांसर हैं.'
from NDTV India - Latest https://ift.tt/cv0BFum
Comments
Post a Comment