दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर परिचालन गति बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की गई: अधिकारी
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (Airport Express Line) की परिचालन गति बुधवार को बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि इस एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की परिचालन गति एक महीने के लिए बढ़ाई गई है जिसके बाद अब यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Indira Gandhi International Airport) 21 मिनट में पहुंच सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक महीने के अवलोकन के बाद, यदि परिणाम संतोषजनक रहे तो परिचालन गति को 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि येलो लाइन, ब्लू लाइन, रेड लाइन जैसे नियमित गलियारों पर चलने वाली मेट्रो ट्रेनों की औसत गति 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लिंक (एईएल) की परिचालन गति मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) से अनिवार्य मंजूरी मिलने के बाद एक महीने के लिए 90 किलोमीटर प्रतिघंटे से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है.
बाद में ट्रेनों की गति श्रेणीबद्ध तरीके से बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
* जेट एयरवेज के CEO ने की दुबई और भारतीय मेट्रो स्टेशन की तुलना, कही ऐसी बात, भड़के यूजर्स बोले- दोबारा मत करना...
* मेट्रो के अंदर रील और वीडियो बनाने वालों के लिए दिल्ली मेट्रो ने दिया खास संदेश, कहा- पैसेंजर बनें, परेशानी नहीं
* VIDEO: चलती ट्रेन में लड़की ने किया बोल्ड डांस, सामी-सामी पर लटके झटके दिखाकर लगाई आग
from NDTV India - Latest https://ift.tt/oI6t21A
Comments
Post a Comment