'भ्रष्टाचार पर पाखंड', कॉनराड संगमा के साथ चुनाव बाद बीजेपी के गठबंधन पर कांग्रेस का तंज

कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और एनपीपी के बीच मेघालय में हुए गठबंधन को लेकर जोरदार हमला बोला है. पार्टी की तरफ से सोमवार को मीडिया के सामने बीजेपी नेताओं द्वारा मेघालय विधानसभा चुनाव के दौरान एनपीपी नेताओं पर किए गए हमलों के वीडियो क्लिप के साथ निशाना साधा गया. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि चुनाव के दौरान मेघालय के कॉनराड संगमा के ख़िलाफ़ बीजेपी ने भ्रष्टाचार के बड़े बड़े आरोप लगाए थे और अब चुनाव बाद उनके साथ सरकार का गठन करने जा रही. कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया कि बीजेपी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पाखंड कर रही है.

कांग्रेस पार्टी की तरफ से आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा गया. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जब कांग्रेस के नेता के ख़िलाफ़ ED जैसी एजेंसी की कार्रवाई करती है तो आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आता है. ऐसा क्यों? अब‘आप' को फ़ैसला करना है कि वो बीजेपी की B टीम है या विपक्ष के साथ है? जब ED वाले मामले में सभी विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के साथ खड़ी थी तब AAP कहां थी? राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी पर दस्तख़त क्यों नहीं किया? अरविंद केजरीवाल की पार्टी का दोहरा मापदंड नहीं चलेगा.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/VUcHuAL

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू