ओडिशा सरकार स्कूल की इमारतों को 'पाकिस्तानी रंग' में रंग रही है : मिश्रा

भाजपा के विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा के कई स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं और छात्र उड़िया अक्षरों को पहचान तक नहीं कर सकते हैं, लेकिन सरकार स्कूल की इमारतों को अपने परिवर्तन कार्यक्रम के दौरान "पाकिस्तानी रंग" में रंगने में व्यस्त है.  विधानसभा में शून्यकाल के दौरान मिश्रा की टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है. सत्तारूढ़ बीजद ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज में भी हरा है, और इसी तरह पेड़ और सब्जियां भी हैं. 

मिश्रा ने दावा किया कि राज्य भर के कई स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं और कक्षा 6 के छात्र उड़िया अक्षरों को नहीं पहचान सकते हैं. उन्‍होंने कहा, "स्कूल की इमारत में पाकिस्तानी रंग कराने से परिणाम नहीं मिलेंगे. क्या यह सरकार की 5T पहल का दृष्टिकोण है?" 

बीजद विधायक अरुण साहू ने तुरंत अपना मोबाइल फोन निकाला और भारत के राष्ट्रीय ध्वज की एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए कहा कि मिश्रा को इसमें रंगों का ध्यान रखना चाहिए. हालांकि स्पीकर बीके अरुखा ने उनसे सदन में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने को कहा. 

इसके साथ ही साहू ने कहा, सब्जियां, पेड़, पौधे और जंगल भी हरे रंग के होते हैं, क्या आप उन्हें भी पाकिस्तानी कहेंगे?

'5टी' कार्यक्रम के तहत स्‍कूलों को विकसित किया जा रहा है. 5टी कार्यक्रम में पारदर्शिता, प्रौद्योगिकी, टीम वर्क, समय और परिवर्तन शामिल हैं. इन स्‍कूलों को बीजद के पार्टी झंडे के रंग के समान हरे रंग में रंगा जा रहा है.  

ये भी पढ़ें :

* ओडिशा: हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे 50 से ज्यादा छात्रों को मधुमक्खियों ने मारा डंक
* ओडिशा: एयर एशिया के विमान से टकराया पक्षी, आपात लैंडिंग की गई
* ओडिशा: पुलिस के साथ झड़प में BJP के कई कार्यकर्ता घायल, 100 से अधिक हिरासत में लिए गए



from NDTV India - Latest https://ift.tt/PkQ4Ii8

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन