उत्तराखंड में ऊंची पहाडियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड लौटी

उत्तराखंड में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश के कारण पारा गिरने से राज्य में ठंड लौट आयी है. प्रदेश में बदरीनाथ, केदारनाथ, औली, गंगोत्री, यमुनोत्री, मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ गिरी जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई. कई स्थानों पर ओले भी गिरे.

देहरादून में शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी रूक-रूक कर होती रही जिससे दिन का अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. मौसम में आए इस बदलाव के चलते प्रदेश के अन्य इलाकों में भी पारा नीचे आ गया है और सर्दी लौट आयी हैं. लोगों ने फिर से गर्म कपड़े फिर निकाल लिए है.

हालांकि, बेमौसम बर्फबारी से सेब, आडू़ आदि की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. चंपावत में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान जताया है.

यह भी पढ़ें
दिल्ली-NCR में तेज बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, देश के इन हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार
CBI और ED निष्पक्ष काम कर रही, जांच किए जा रहे अधिकतर मामले UPA शासन में दर्ज हुए : शाह



from NDTV India - Latest https://ift.tt/0Pk19oX

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू