जेमी लीवर ने ऑस्कर के बहाने दीपिका, करीना, कंगना और फराह की उतारी जबरदस्त नकल, बार-बार देखा जा रहा यह फनी वीडियो
ऑस्कर पुरस्कारों में इस बार भारत के लिए कई खास मौके थे. एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर पुरस्कर मिला तो वहीं आरआरआर के नाटू नाटू गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला. वहीं ऑस्कर पुरस्कारों में दीपिका पादुकोण ने नाटू नाटू से दुनिया भर को इंट्रोड्यूस करवाया. लेकिन इन सब चीजों को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बिटिया और एक्ट्रेस जेमी लीवर ने बहुत ही शानदार और फनी तरीके से पेश किया है. जेमी लीवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, कंगना रनौत और फराह खान की मजेदार एक्टिंग करती नजर आ रही हैं. यही नहीं, उनकी इस वीडियो में कही गई बातें भी बहुत ही फनी हैं.
Bollywood & #Oscar #Oscars95 pic.twitter.com/VexRW8VtiS
— Jamie Lever (@Its_JamieLever) March 13, 2023
इस वीडियो को जेमी लीवर ने ट्विटर पर शेयर किया था और लिखा था, 'बॉलीवुड और ऑस्कर.' हालांकि यह वीडियो कुछ दिन पहले उन्होंने पोस्ट किया था, लेकिन इसे अभी तक खूब पसंद किया जा रहा है और हर ओर से इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं. दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, कंगना रनौट और फराह खान की उनके द्वारा की गई मिमिक्री की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं और लगातार कमेंट भी कर रहे हैं.
जेमी लीवर ने लंदन की वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी से मॉस्टर ऑफ मार्केटिंग कम्युनिकेशंस की डिग्री ले रखी है. जेमी ने करियर की शुरुआत 2012 में बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन की थी. वह सोनी चैनल के 2013 में आए शो 'कॉमेडी सर्कस के महाबली' में भी परफॉर्म कर चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड में 'किस किस को प्यार करूं', 'हाउसफुल 4' और 'भूत पुलिस' में भी काम किया है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/FWm94T3
Comments
Post a Comment