अयोध्या : चार लेन परिक्रमा मार्ग से जुड़ेगा राम मंदिर

अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर के पुराने परिक्रमा मार्ग को चार लेन सड़क में तब्दील कर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से जोड़ा जाएगा. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. हर साल दीपावली के अवसर पर लाखों श्रद्धालु इस मार्ग से परिक्रमा करते हैं. चूंकी राम मंदिर का निर्माण बहुत तेज गति से हो रहा है, ऐसे में भविष्य में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में पहुंच सकती है.

अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया 'राज्य सरकार ने परिक्रमा मार्ग को चार लेन का बनाने के लिए 1164 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. हमने 25 किलोमीटर लंबे 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को चौड़ा करने के लिए उसके दायरे में आ रहे मकानों और दुकानों के अधिग्रहण की प्रतिपूर्ति की रकम चुकाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.'

उन्होंने बताया कि 14 कोसी मार्ग में एक भी मस्जिद नहीं आ रही है. हालांकि, इसके दायरे में 23 बड़े छोटे मंदिर जरूर आ रहे हैं. इसके अलावा एक हजार से ज्यादा मकान और दुकानें भी इस परियोजना से प्रभावित होंगी.

जिलाधिकारी ने कहा कि इन सभी का पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें समुचित मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि मार्ग को चौड़ा करने के दौरान भूमिगत बिजली केबल डाले जाएंगे और सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी. जिलाधिकारी ने कहा कि साथ ही साथ पेड़ लगाकर सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा.


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xyYwVCU

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू