इमरान खान गिरफ्तारी से बचने के लिए पड़ोसी के घर भाग गये : पाकिस्तान के गृहमंत्री

पाकिस्तान के गृह मंत्री राना सनाउल्ला ने सोमवार को दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक दिन पहले तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए लाहौर स्थित अपने आवास की दीवार फांद कर पड़ोसी के घर भाग गये. खान को गिरफ्तार करने के लिए इस्लामाबाद पुलिस के रविवार को लाहौर पहुंचने, लेकिन गिरफ्तारी किये बगैर लौटने के बाद सनाउल्ला की यह टिप्पणी आई है. खान की कानूनी टीम ने पुलिस को आश्वस्त किया था कि वह सात मार्च को अदालत में पेश होंगे.

जियो टीवी ने सनाउल्ला के हवाले से कहा, ‘‘कल, खान को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम को नाटकीय घटनाक्रम का सामना करना पड़ा. यह अफवाह है कि वह (खान) दीवार फांद कर अपने पड़ोसी के घर भाग गये. इसके कुछ समय बाद, उन्होंने एक भाषण दिया था.'' मंत्री ने कहा कि यदि पुलिस पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करना चाहती थी तो यह एक उपयुक्त रणनीति नहीं थी.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/1mUH2Rk

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू