MP : विधानसभा चुनाव से पहले बदले गए 75 IPS अधिकारी, 29 जिलों को मिले नए पुलिस प्रमुख

मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले प्रदेश के पुलिस महकमे में राज्‍य सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है. राज्‍य सरकार ने एक आदेश जारी कर 75 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. इसके तहत ग्‍वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्‍जैन और सागर सहित 29 जिलों को नए पुलिस प्रमुख मिले हैं. विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है. 

मध्‍य प्रदेश में शनिवार रात को काफी समय से अटकी आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है, जिसमें व्‍यापक पैमाने पर बदलाव किया गया है. इसके तहत प्रदेश के जबलपुर, ग्‍वालियर, बैतूल, रीवा, उज्‍जैन, सागर और छिंदवाड़ा जैसे बड़े जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है. 

इस सूची के मुताबिक, बालाघाट रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक अनुराग शर्मा को अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त (अपराध व मुख्‍यालय), नगरीय पुलिस जिला भोपाल के पद पर लगाया गया है. वहीं अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त (कानून और व्‍यवस्‍था), नगरीय पुलिस जिला भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज, छिंदवाड़ा के पद पर लगाया गया है. 

इसके साथ ही कृष्णावेनी देसावातु को उप पुलिस महानिरीक्षक , ग्‍वालियर रेंज और ललित शाक्‍यवार को उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर रेंज के पद पर भेजा गया है.  इसके साथ ही तरुण नायक का उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्‍यालय भोपाल और नवनीत भसीन का उप पुलिस महानिरीक्षक, एसएएफ (सेंट्रल रेंज) भोपाल के पद पर तबादला किया गया है. 

ये भी पढ़ें :

* MP में "सबका दिल मांगे मोर", विधायक हो या स्पीकर सबको चाहिए और सुविधाएं
* VIDEO: नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी की जमीन-मकान पर महिला पुलिस अधिकारियों ने चलाया बुलडोजर
* MP: महू में आदिवासी युवती की मौत का मामला विधानसभा में गूंजा, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना



from NDTV India - Latest https://ift.tt/BtLlDWF

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन