महाराष्ट्र : MSRTC की बसों के किराए में महिलाओं को मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की सभी तरह की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी. राज्य सरकार के स्वामित्व वाले परिवहन निगम ने यह घोषणा की है. 

एमएसआरटीसी ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि यह लाभ ‘महिला सम्मान योजना' के तहत दिया जाएगा और रियायती टिकटों पर होने वाले व्यय की भरपाई राज्य सरकार निगम को करेगी.

गौरतलब है कि राज्य के वित्तमंत्री का प्रभार भी संभाल रहे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नौ मार्च को वित्तवर्ष 2023-24 के लिए पेश राज्य बजट में महिला यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में यात्रा करने पर किराए में 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/DedM2vc

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू