Pathaan Box Office Collection Day 39: छठे शनिवार को बड़ी पठान की डिमांड, शाहरुख खान की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

शाहरुख खान की पठान का क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. रिलीज के 39वें दिन भी फिल्म ने छलांग लगाई है. दरअसल, हालिया रिलीज सेल्फी और शहजादा के कलेक्शन में जहां बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है तो वहीं पठान की कमाई में छठे हफ्ते भी बढ़ोत्तरी देखी गई है. वहीं इसकी खुशी किंग खान की वाइफ गौरी खान ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसी बीच रिलीज के बाद छठे शनिवार के कलेक्शन की डिटेल सामने आ गई है, जिसे देखकर फैंस को की खुशी दोगुनी होने वाली है.  

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की मानें तो 39वें दिन पठान ने 2.15 करोड़ की कमाई की है, जो कि 38वें दिन से ज्यादा है. वहीं छठे शनिवार की कमाई मिलाकर फिल्म ने हिंदी भाषा में 512.85 करोड़ की कमाई कर ली है. जबकि फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 531.91-532 करोड़ के बीच हो गया है. इतना ही नहीं पठान ने छठे शनिवार को 110 प्रतिशत की छलांग लगाई है, जो की ब्लॉकबस्टर है. 

बता दें, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान ने फिल्म के 38वें दिन की कमाई ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया था और एसएस राजामौली की बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. दरअसल, पठान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. पठान ने हिंदी भाषा में 38वें दिन 511.75 करोड़ की कमाई की थी. जबकि ऑल इंडिया भाषाओं को मिलाकर 529.44 करोड़ की कमाई कर ली.

बता दें, पठान के साथ शाहरुख खान ने चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है, जिसके बाद लगातार उनकी 2 फिल्में आ रही हैं. वहीं अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में भी बिजी हो गए हैं. दरअसल, शाहरुख डंकी और जवान में नजर आने वाले हैं, जिसके चलते वह हाल ही में चेन्नई में भी नजर आए थे. वहीं खबरें हैं कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 2 में उनके कैमियो की खबरें जोरों पर हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/uH3aKAb

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू