Puzzle: IAS अफसर ने ऑनलाइन पूछी दिमाग हिला देने वाली मजेदार पहेली, बूझो तो जाने

Challenges To Crack A 3 Digit Code: सोशल मीडिया पर अक्सर दिमाग चकरा देने वाले सवालों से घिरे पजल गेम्स देखने को मिलते हैं, जिनके सवालों का जवाब हर किसी के पास नहीं होता है, लेकिन इन पहेलियों को सुलझाने में दिमाग के घोड़ों को दौड़ाना पड़ता है. अक्सर लोग ऑनलाइन सामने आती इन पहेलियों को सुलझाने में लग जाते हैं, जिन्हें हल करने में अच्छे-अच्छों की हवा निकल जाती है. बहुत कम लोग होते हैं, जो इन सवालों के जवाब को ढूंढ पाते हैं. हाल ही में एक आईएएस अफसर ने कुछ इसी तरह की एक ऑनलाइन पहेली का जवाब लोगों से पूछा है, जिस पर लोग तरह-तरह के जवाब दे रहे हैं.

यहां देखें पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पोस्ट को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए, लोगों ने इस पहेली का जवाब पूछा है. इस पहेली में एक ताले को खोलने का कोड पूछा गया है. कोड के लिए कई हिंट्स भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से सवाल का जवाब ढूंढा जा सकता है. तस्वीर शेयर करने के बाद से ही पोस्ट पर जवाबों का सैलाब उमड़ पड़ा. क्या आप पता लगा पाए इसका सही जवाब? 

इस पोस्ट को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं 7 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक है. वहीं पोस्ट पर जवाबों का सिलसिला अभी भी जारी है. पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ठीक ठीक लगा लो जवाब.' इसी कड़ी में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Z4Karlg

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन