VIDEO: पहाड़ी पर लगे झूले पर झूलते हुए हवा से बातें कर रही थीं 2 लड़कियां, आगे जो हुआ उसे देख कांप जाएगी रूह

कुछ लोग एडवेंचर स्पोर्ट्स खेलना बेहद पसंद करते हैं, उनके लिए ये जिंदगी का सबसे सुंदर अहसास होता है, लेकिन कभी-कभी ये खूबसूरत अहसास, खतरनाक हादसे में भी बदल जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो है तो पुराना, लेकिन इसे लोग बार-बार लूप में देखना पसंद रहे हैं. इस वीडियो में एक सबक भी है, आइए पहले इस पर नजर डालते हैं.

यहां देखें वीडियो

महंगा पड़ा झूला झूलना

ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो में दो लड़कियां पहाड़ी पर लगे झूले पर झूलती नजर आ रही हैं. झूला पहाड़ी से खाई की ओर जाता है. पीछे खड़ा एक शख्स झूले को इतनी जोर से हिलाता है कि, लड़कियां तेजी से खाईं की ओर बढ़ती हैं और फिर पहाड़ी पर लौट आती हैं. इस झूले को देख कर ही दिल डर से भर जाता है, लेकिन लड़कियां मजे से झूला झूल रही होती हैं, लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा होता है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. पहाड़ी पर लगा ये झूला डगमगाता है और लड़कियां झूले से नीचे खाई की ओर गिर जाती हैं.

लोगों ने ऐसे खेल को बताया पागलपन

ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो को 14 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं लोग कमेंट कर इस तरह के स्पोर्ट्स को खतरनाक और पागलपन बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इस तरह के खेल को कौन मजेदार कहता है.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सबसे अधिक शॉकिंग बात ये है कि लोग हादसे के बाद भी वीडियो बना रहे हैं.' 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/3Dycx9M

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू