VIDEO: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, पूर्व CM ने खुद अस्पताल में भर्ती कराया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की गाड़ी ने गुरुवार को राजगढ़ में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्‍कर लगने के बाद दिग्विजय ने न सिर्फ अपनी गाड़ी को रुकवाया बल्कि खुद घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे भोपाल के चिरायु अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की स्थिति स्थिर है.  दिग्विजय, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के कोडक्या गांव के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे. 

दोपहर करीब 3:00 बजे जब वे निकले तो जीरापुर के पास बाइक सवार 20 साल का रामबाबू बागरी, काली फॉर्चुनर में सवार दिग्विजय सिंह की गाड़ी से टकराकर गिर गया. रामबाबू बागरी परोलिया का रहने वाला है. हादसा उस वक्‍त हुआ जब रामबाबू अपनी गाड़ी को मोड़ रहा था.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/gToqdta

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू