कंधे पर विशालकाय अजगर लेकर घूम रहा था शख्स, Video देख लोगों ने दिए अजीबोगरीब रिएक्शन

Azgar Ka Video: सांप का नाम सुनकर ही बहुत से लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, वो सामने आ जाए तो हालत ही खराब हो जाती है. ऐसे में क्या आप कभी सोच सकते हैं कि, कोई शख्स किसी विशाल से अजगर सांप को अपने कंधे पर लादे चल सकता है या कोई शख्स विशालकाय सांप को देखकर खिलखिला कर हंस सकता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आता है, जिसमें एक शख्स की अजगर सांप के साथ यारी नजर आ रही है.

यहां देखें वीडियो

अजगर के साथ दोस्ती

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में एक अधेड़ उम्र के आदमी को कंधे पर विशालकाय अजगर को लादे देखा जा सकता है. अजगर इस आदमी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि ऐसे उसके कंधे पर चढ़ा दिखता है, जैसे दोनों की गहरी दोस्ती हो. सबसे अधिक आश्चर्य की बात तो ये है कि जिस अजगर को देख आम लोगों की रूह तक कांप जाए, उसे कंधे पर लादे ये शख्स खिलखिला कर हंसता है. अजगर अपना मुंह ऐसे फाड़ता है, जैसे उसे निगल ही जाएगा,लेकिन इस शख्स को कोई फर्क नहीं पड़ता.

4 लाख से अधिक लाइक्स

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक इस वीडियो पर 4 लाख 14 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'यह आदमी वास्तव में मेरे जीवन के सबसे दर्दनाक अनुभवों में से एक होने पर हंस रहा है.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'संभल कर ये तुम्हारी सांसे छीन सकता है.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये हमें दिख जाए तो हम उस सड़क से महीने भर तक न गुज़रें.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/x9jCgH0

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू