बिहार : 11 साल की बच्ची से शादी करने के आरोप में 40 साल का शख्स गिरफ्तार
बिहार में एक शख्स को 11 साल की बच्ची से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय महेंद्र पांडे के रूप में की है. पूरा मामला बिहार के सिवान का है. पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. इस मामले को लेकर सिवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि महेंद्र कुमार को पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. इस मामले को लेकर अभी जांच चल रही है.
पीड़िता की मां ने आरोपी महेंद्र कुमार पांडे पर आरोप लगाया है कि लिए गए कर्ज की रकम ना चुकाने की वजह से उसने जबरदस्ती उसकी बेटी के साथ शादी की. हालांकि, आरोपी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है और कहा कि ये उसे फंसाने की एक साजिश है. पीड़िता की मां उससे पैसे ऐंठना चाहती है.
महेंद्र पांडे ने कहा कि मैंने लड़की और उसके मां की मंजूरी के बाद शादी की. लेकिन अब लड़की की मां मुझे ब्लैकमेल कर रही है. वो अब मुझसे पैसे की मांग कर रही है. हमारे बीच पैसे का कोई लेनदेन नहीं हुआ है . मुझे फंसाया गया है. मीडिया के कुछ लोग गलत खबर चला रहे हैं.
नाबालिग लड़की ने भी कहा कि उसकी मां आरोपी महेंद्र पांडे को झूठे मामले में फंसा रही है. उसने आगे कहा कि हमने मां की मर्जी से ही शादी की थी. हम साथ रहने गए थे. मेरी मां ने पहले सब कुछ करवाया और अब वो खुद हमे फंसा रही है. इस घटना को लेकर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महेंद्र पांडे को गिरफ्तार कर लिया है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/pb5Y4Kl
Comments
Post a Comment