दिल्ली में कोविड के 1603 नये मामले, संक्रमण दर 26.75 प्रतिशत हुई

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के1,603 मामले दर्ज किये गये और संक्रमण दर 26.75 प्रतिशत रही, वहीं तीन लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गयी. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से सामने आई. आंकड़ों के अनुसार तीन और लोगों की मृत्यु के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,581 पहुंच गयी. राजधानी में कोविड के लिए विशेष रूप तैयार किए गए 7,976 बिस्तर में से 390 पर मरीज थे. दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से छह लोगों की मृत्यु हो गयी थी, वहीं संक्रमण के 1,757 नये मामले सामने आये थे.

भारत में लगातार दूसरे दिन नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. गुरुवार को नए मामलों में करीब 20 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 12 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. मंगलवार को सात हजार के पार नए मामले मिले थे. बुधवार को दस हजार 542 केस सामने आए हैं. गुरुवार को 12,591 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है.

देश में गुरुवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 65 हजार 286 तक पहुंच गए हैं. यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं.

 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दस हजार 827 लोग कोरोना से सही हुए हैं. इसी के साथ सही होने वाले मरीजों की संख्या 44,261,476 हो गई. इस दौरान 29 लोगों की मौत हुई है. वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 5 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/l7j38v4

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू