फरीदाबाद: ऑडी कार में अवैध शराब तस्करी करते दो गिरफ्तार, 17 पेटी शराब जब्त 

फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने शराब तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की पहचान सागर और तरुण के रूप में की है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 पेटी शराब भी जब्त की है. खास बात ये है कि आरोपी शराब की तस्करी के लिए ऑडी कार का इस्तेमाल करते थे. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से शराब तस्करी को लेकर पूछताछ कर रही है. 

कार की डिग्गी में भी छिपाई थी शराब

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी सागर पलवल जिले के गैलपुर और तरुण पलवल कैंप का रहने वाला है. क्राइम ब्रांच की टीम ने सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अवैध शराब सहित सेक्टर 58 एरिया से गिरफ्तार किया. कार को चेक करने पर गाड़ी की डिग्गी में 10 पेटी अंग्रेजी शराब ब्लू मून और गाड़ी की पिछली सीट पर 7 पेटी अंग्रेजी शराब नाइट ब्लू बरामद की गई.

पुलिस लेगी आरोपियों की रिमांड

आरोपियों से पूछताछ करने के लिए उनको थाने लाकर उनके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वो लोग अवैध शराब फरीदाबाद से यूपी के कोसी लेकर जा रहे थे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/QBLD8YK

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू