कांटा लगा गर्ल का 21 साल में बदल गया है पूरा लुक, आज भी दिखती हैं उतनी ही ग्लैमरस, PHOTO देख फैन्स बोले- फिर से कांटा लगा 

कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव देखी जाती हैं. शेफाली अक्सर अपने पति के साथ अपनी तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करती हैं. शेफाली को सोशल मीडिया पर एक बड़ी संख्या में लोग फॉलो भी करते हैं. 2002 में आया शेफाली का गाना 'कांटा लगा' बहुत पॉपुलर हुआ था. इस गाने ने शेफाली की जिंदगी रातोंरात बदल दी थी और इसके बाद वे 'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर हो गई थीं. शेफाली का इतने सालों में लुक काफी बदल गया है और उनकी नई फोटो देखने के बाद आप हैरान होने वाले हैं, क्योंकि वे आज भी पहले की तरह खूबसूरत और ग्लैमरस दिखती हैं. 

शेफाली जरीवाला का इंस्टा अकाउंट उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है. फैन्स उनके हर एक पोस्ट पर भर-भरकर प्यार लुटाते हैं. हाल ही में शेफाली ने स्विमसूट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद फैन्स उन पर एक बार फिर लट्टू हुए जा रहे हैं. शेफाली ने जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उन्हें ब्लैक कलर के स्विमसूट में देखा जा सकता है. ये तस्वीरें गोवा के बीच की हैं, जिसमें शेफाली अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीरों पर लोगों की ढेरों प्रतिक्रियाएं आई हैं. 

एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "आज भी आप वैसी ही हैं जैसे पहली बार देखा था". एक और यूजर ने लिखा है, "आपने लगता है अमृत पी लिया है". वहीं एक और यूजर ने लिखा है, "मैम आप लगता है फिर से कांटा लगवाकर ही मानेंगी". इस तरह से लोगों के ढेरों रिएक्शन शेफाली जरीवाला की फोटो पर आए हैं.

ये भी देखें: मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/OpfdFA1

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू