साउथ के 'सिंघम' सूर्या की 42वीं फिल्म का नाम हैं 'कंगुवा', टीजर देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे, कहा- हिट होगी फिल्म  

सुपरस्टार सूर्या की 42वीं फिल्म को लेकर बीते साल 2022 से ही बड़े पैमाने पर चर्चा की जा रही है. हालांकि इस फिल्म का अब तक नाम सामने नहीं आया था. लेकिन अब स्टूडियो ग्रीन ने इस फिल्म के नाम की घोषणा कर दी है, जिसका एक टीजर भी जारी किया गया है. इस टीजर को देखकर के बाद फैंस एक्टर सूर्या की फिल्म को ब्लॉकबस्टर कहते हुए नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर... 

एक्टर सूर्या की फिल्म का नाम 'कंगुवा' रखा गया है. अग्नि की शक्ति के साथ एक आदमी को चिन्हित करना 'कंगुवा' एक शक्तिशाली बहादुर नायक की गाथा है, जिसमें लीड स्टार के तौर पर दिशा पटानी, योगी बाबू नज़र आएंगे. शिवा द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को 3डी में 10 भाषाओं में बनाया जा रहा है और ज्ञानवेलराजा यूवी क्रिएशंस के वामसी-प्रमोद के सहयोग से स्टूडियो ग्रीन के के.ई. द्वारा निर्मित किया जा रहा है.

सुपरस्टार सूर्या इस मास एंटरटेनर फिल्म में कंगुआ में विभिन्न अवतारों में नजर आएंगे, जो देश भर के सभी प्रकार के दर्शकों के साथ निश्चितरूप से कनेक्ट करेगा. टाइटल के बारे में बात करें तो निर्देशक शिवा ने कहा कि 'हमें सूर्या 42 के शीर्षक कंगुवा के घोषणा करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है, यह एक ऐसा व्यक्ति जिसमें  आग की शक्ति है. इसे स्क्रीन पर सूर्या द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है, जो यादगार, राजसी, अद्वितीय होगा और सिनेमा प्रेमियों के लिए दिलचस्प अनुभव होगा. हम फिल्म की शूटिंग पूरी कर जल्द से जल्द रिलीज डेट घोषणा करेंगे."

गौरतलब है कि गोवा, चेन्नई और कई अन्य स्थानों पर, फिल्म की 50 प्रतिशत शूटिंग पहले से ही पूरी की जा चुकी है और आने वाले महीनों में फिल्म की बाकी शूटिंग की जाएगी. चूंकि इसमें कई एक्शन सीक्वेंस और अगले स्तर के वीएफएक्स और सीजीआई शामिल हैं इसलिए फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन जबरदस्त होनेवाला है. वहीं उम्मीद है कि निर्माता 2024 की शुरुआत में फिल्म रिलीज कर सकते हैं. 

मुंबई: अनन्या पांडे ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/p1Jh4kz

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू