राजेंद्र राठौड़ बने राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

2023 में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस के शासन वाले राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी की तरफ से चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है.  राजस्थान विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को रविवार को विपक्ष का नेता जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को विपक्ष का नया उपनेता बनाया गया.
इस साल फरवरी में गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद से विपक्ष के नेता का पद खाली था.

नई नियुक्तियों के बारे में निर्णय की घोषणा पार्टी प्रदेश मुख्यालय में भाजपा विधायकों की बैठक के बाद की गई. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं. सतीश पूनिया (58) आमेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वह लगभग तीन साल से पार्टी की राज्य इकाई का नेतृत्व कर रहे थे. कुछ दिन पहले उनकी जगह चित्तौडग़ढ़ के सांसद सी.पी. जोशी ने ली है. पार्टी विधायकों की बैठक में, राठौड़ को राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया गया और पूनिया को उपनेता बनाया गया.

सात बार के विधायक 68 वर्षीय राठौड़ चूरू निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. घोषणा पर खुशी व्यक्त करते हुए राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने उनके जैसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को मौका दिया है.राठौड़ ने दिसंबर में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के मुद्दे पर उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की थी जिसमें 25 सितंबर को सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा दिए गए इस्तीफे पर फैसला करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश देने की मांग की गई थी.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/sQIhL3r

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू