बंगाल सरकार ने हनुमान जन्मोत्सव पर तीन जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का लिया फैसला

 कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने हनुमान जन्मोत्सव के दौरान तीन जिलों - हुगली, बैरकपुर और कोलकाता में अर्धसैनिक बलों को तैनात करने का बुधवार को फैसला किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
यह निर्णय मुख्य सचिव एच. के. द्विवेदी द्वारा राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में लिया गया. अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘राज्य में संवेदनशील क्षेत्रों और उन जगहों पर भी पर्याप्त संख्या में राज्य पुलिस बल तैनात होंगे, जहां हाल ही में हिंसा देखी गई थी. इसके अलावा, हमने कोलकाता, हुगली और बैरकपुर में अर्धसैनिक बलों की तीन कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है.''

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हनुमान जयंती के लिए निर्धारित शोभायात्राओं में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों की सूची स्थानीय पुलिस थाने में जमा करनी होगी. अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस द्वारा सभी को एक पहचान पत्र दिया जाएगा. इस कार्ड के बिना किसी को भी शोभायात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.''

प्रशासन बृहस्पतिवार को निकलने वाली किसी भी शोभायात्रा में 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं देगा. बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शांति बनाए रखने में राज्य पुलिस की सहायता के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती का निर्देश दिया. गौरतलब है कि हाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुगली और हावड़ा जिलों में हिंसक झड़पें हुई थीं.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ix2de56

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू