'सेल्फी' को मिल ही गया ओटीटी पर ठिकाना, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं अक्षय-इमरान की फिल्म

क्‍या होगा, जब आपका सबसे बड़ा फैन आपका सबसे बड़ा दुश्‍मन बन जाये? जब एक जुनूनी, डाई-हार्ड फैन अपने सबसे पसंदीदा सुपरस्‍टार से मिलता है, तब एक के बाद एक कई अनदेखी एवं अनिश्चित घटनाएं होती हैं, और जिनकी वजह से सुपरस्‍टार और फैन दोनों में मुकाबला शुरू हो जाता है. ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 'सेल्‍फी' रिलीज हो गई है. जिसमें अक्षय कुमार सुपरस्‍टार विजय कुमार का किरदार निभा रहे हैं और इमरान हाशमी ओम प्रकाश अग्रवाल के रूप में एक फैन की भूमिका में हैं. इन दोनों के अलावा डायना पेंटी  और नुशरत भरूचा  प्रमुख किरदारों को निभायेंगे. फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है.

अक्षय कुमार ने कहा, 'भारत जैसे देश में जहां पर सितारे प्रशंसकों से मिले ढेर सारे प्यार के आधार पर बनते हैं, 'सेल्फी' ऐसी फिल्म है, जिसमें फैन और स्टार के सफर को बिल्कुल अलग नजरिये से दिखाया गया है. म्यूजिक, इमोशन्स, केमेस्ट्री और फिल्म की पूरी कहानी मजेदार है.'

इमरान हाशमी ने फिल्‍म को लेकर कहा, 'मेरा मानना है कि यह फिल्‍म सभी फैन्स के लिए एक ट्रिब्‍यूट है और मैं उन सभी को यह फिल्‍म समर्पित करना चाहूंगा. यह फिल्‍म एक ऐसे फैन की जर्नी है, जो अपने पसंदीदा सुपरस्टार के साथ सिर्फ एक सेल्‍फी लेना चाहता है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक सेल्‍फी एक जबरदस्‍त सफर में बदल जाती है. मैं लोगों को डिज्नी प्लस हॉटस्‍टार पर एक बार फिर से यह फिल्‍म दिखाने के लिये उत्साहित हूं.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/8BRWgQ1

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू