बारिश में बहन भीग ना जाए, भाई ने अपनी टीशर्ट में छिपा लिया, लोगों ने कहा- ये दुनिया का बेस्ट भाई है

Brother Saved Sister: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर बहुत ही तेजी से बारिश हो रही है. ऐसे में एक भाई अपनी बहन को बचाने के लिए उसे अपनी टीशर्ट के अंदर छिपा लेता है. रोड पर दौड़कर आता है और बहन को सुरक्षित गाड़ी के अंदर बैठा देता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स कमेंट कर कह रहे हैं- यह दुनिया का सबसे बेस्ट भाई है.

देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर यूं तो कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद दिल गदगद हो जाता है. वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो भावुक कर देते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक भाई अपनी बहन को बारिश से बचाने के लिए दौड़ रहा है. भाई अपना बिल्कुल ख्याल नहीं रख रहा है.

13 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों द्वारा बहुत ही ज़्यादा पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को 13 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है. करीब इस वीडियो पर 10 हज़ार से ज़्यादा लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो बहुत ही प्यारा वीडियो है. वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इससे सुंदर कुछ और नहीं हो सकता है.

ये भी देखें- देश में अनुभवी नर्सों की कमी, अच्छी कमाई के लिए विदेश का रुख कर रहीं नर्स



from NDTV India - Latest https://ift.tt/5RMC1ex

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू