सुहाना से अनन्या तक, विज्ञापन की दुनिया में स्टार डॉटर्स का राज, बिना डेब्यू और फ्लॉप फिल्मों के बावूजद ब्रांड प्रमोशन की बहार

स्टार किड्स को अकसर संघर्ष की बात करते हुए देखा जा सकता है. वह संघर्ष की व्याख्या अपने तरीके से करते हैं. लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उन्हें मौके और जगह आसानी से मिल जाते हैं. इन दिनों अगर विज्ञापनों पर नजर दौड़ाएं तो स्टार किड्स हर जगह छाए हुए हैं. बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही शाहरुख खान की बिटिया सुहाना खान न्यूयॉर्क स्थित ब्यूटी ब्रांड मेबेलिन का नया चेहरा बन गई हैं. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर जमकर नेपोटिज्म का मसला उठ रहा है. लेकिन सिर्फ सुहाना खान ही नहीं बल्कि इन दिनों विज्ञापन जगत में हर जगह स्टार किड्स ही छाए हुए हैं. आइए एक नजर डालते हैं कौन-कौन से स्टार किड्स विज्ञापनों में नजर आ रहे हैं.

35b8bd98

1. सुहाना खान

ब्रांड एम्बेसेडर स्टार किड्स की लिस्ट में सुहाना खान नया नाम हैं. वह न्यूयॉर्क स्थित ब्यूटी ब्रांड मेबेलिन को प्रमोट करती हुई नजर आएंगी. शाहरुख की लाडली ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है.

mipep44

2. अनन्या पांडे

चंकी पांडे की बिटिया अनन्या पांडे भी ब्यूटी ब्रांड लक्मे के ऐड में नजर आती हैं. यही नहीं, वह कई और प्रोडक्ट्स को भी प्रमोट करती हैं. अनन्या पांडे अभी तक पांच बॉलीवुड फिल्में में नजर आ चुकी हैं, लेकिन सफलता उनसे कोसों दूर है. 

nk3eh7m

3. सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अलावा फोन के विज्ञापनो में भी नजर आ चुकी हैं. कुछ समय पहले वह एक शॉपिंग ऐप को भी प्रमोट कर रही थीं. सारा अली खान की फिल्में इन दिनों ओटीटी की जरिये रिलीज हो रही हैं. 

atlgsv4o

4. जाह्नवी कपूर 

बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बिटिया जाह्नवी कपूर इन दिनों कोका कोला का एड कर रही हैं. इसके अलावा भी वह कई ब्रांड्स को प्रमोट करते हुए नजर आ जाती हैं. जाह्नवी के लिए भी हिट फिल्म एक बड़ी चुनौती बन हुई है.

26j6dgbo

5. अलाया एफ

पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं. अलाया एफ को भी अभी बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का स्वाद चखना है. लेकिन वह नायका की ब्रांड एम्बेसेडर हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/PHi0ThQ

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू