सड़क पर असहाय बुजुर्ग को पानी पिलाकर छोटी बच्ची ने दिखाया अपना प्यार, यूज़र्स बोले- यही तो है संस्कार!

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर हमें कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखते ही हम बेहद भावुक हो जाते हैं. अभी हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची एक असहाय बुजुर्ग को अपने हाथों से पानी पिला रही है. यह वीडियो बहुत ही प्यारा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से दंग हो रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूज़र्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्ची सड़क के किनारे बैठे असहाय बुजुर्ग को पानी पिला रही है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग बहुत ही ज्यादा खुश हो रहे हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक कैप्शन भी लिखा गया है. कैप्शन में यूज़र ने लिखा है- इस खूबसूरत और प्यारे भाव को हमेशा जोड़ कर रखना चाहिए.

हमारे बच्चे के अंदर ये भावना किसी भी पैसे से ज्यादा अधिक है. इस वीडियो को 99 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इससे ख़ूबसूरत वीडियो मैंने नहीं देखा है. यह बेहद प्यारा और सुंदर वीडियो है. ऐसे वीडियो को देखकर दिल गदगद हो जाता है. इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इंटरनेट पर इस तरह के वीडियो को देखने के बाद मैं भावुक हो जाता हूं.

इस वीडियो को भी देखें



from NDTV India - Latest https://ift.tt/st46u73

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू