दिव्यांग धावक को पानी पिलाने के कारण रेस हार गई एथलीट, मगर दुनिया का दिल जीत लिया

Social Media Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक महिला धावक अपने साथ दौड़ रहे एक पुरुष धावक को रेस के दौरान पानी पिला रही है. इस दौरान महिला धावक रेस हार जाती है, मगर वहां मौजूद लोग तालियों के साथ इस महिला धावक का सम्मान करते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर किया गया है. इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है. कैप्शन में लिखा है- केन्या की रहने वाली धाविका जैकलीन नेतिपई अपने सह धावक को पानी पिला रही हैं. यह तस्वीर 2010 की है. पानी पिलाने के कारण वो प्रथम स्थान पर नहीं रहती है, मगर पूरी दुनिया के दिल में जगह बना ली है.

तस्वीर देखें

तस्वीर को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि इस धाविका के अंदर मानवता भरी पड़ी है. इसकी मानवता के कारण पूरी दुनिया सलाम कर रही है. इस तस्वीर को वर्ल्ड ऑफ हिस्ट्री ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसपर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं.

एक यूज़र ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- इस महिला ने मानवता को ज़िंदा रखा है. भले ही यह रेस में हार चुकी है, मगर ये तस्वीर हमेशा जीत दिलाते रहेगी. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- हे ईश्वर, दिव्यांग शख्स तो पानी भी नहीं पकड़ सकता है. इस धाविका ने मदद कर एक उदाहरण दिया है.

Watch This Video- भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू के रेस्क्यू का Video आया सामने, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/UMVOfQZ

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू