पुलिस पीछे पड़ी थी, बचने के लिए ड्राइवर ने किया जानलेवा स्टंट, देखकर डरे आनंद महिंद्रा, कह दी ऐसी बात

अपराधियों का पीछा करती हुई पुलिस के रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. अब, एक पुलिस कार से एक एसयूवी को हैरतअंगेज़ तरीके से भागते हुए दिखाने वाली एक क्लिप, जो बिलकुल किसी फिल्म के सीन जैसी लग रही है, उसने बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को भी हैरान कर दिया है.

क्लिप शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, "नहीं, यह नई एसयूवी के लिए हमारे परीक्षण मानकों का हिस्सा नहीं बनने जा रहा है!"

वीडियो में एक मर्सिडीज जी-वैगन को पीछा करने के दौरान एक कार ट्रेलर पर उतरते हुए दिखाया गया है. ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकराते हुए, जी-वैगन सड़क के दूसरी ओर स्लाइड करता है और सुरक्षित रूप से लैंड करता है. जैसे कुछ हुआ ही नहीं, जी-वैगन तेज गति से दोबारा दौड़ती नजर आती है जबकि पुलिस की गाड़ी डिवाइडर पर फंस जाती है.

देखें Video:

कई यूजर्स ने वीडियो की प्रामाणिकता पर संदेह जताया और बहुत से लोग वीडियो देख हैरान रह गए. एक यूजर ने कमेंट किया, "ज़रूर यह सिंघम 3 का सीन नहीं है?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या यह रियल वीडियो है सर?" तीसरे यूजर ने लिखा, "मैं बॉलीवुड को ऐसा करते देखना चाहूंगा."

पत्रकार मोहम्मद जुबैर ने वीडियो बनाने के लिए किए गए एनीमेशन के बारे में बताते हुए एक यूट्यूब वीडियो का लिंक शेयर किया. क्रिएटर ने 2020 में सड़क पर एक पुल से ट्रैफ़िक विज़ुअल्स कैप्चर करना शुरू किया और एनीमेशन का उपयोग करके क्रिएटर ने पुलिस कार, ट्रेलर और SUV सहित पूरे पुलिस का पीछा किया.

समंदर के खारे पानी से शुद्धजल बना रहा इजरायल, प्लांट में इस तरह होता है पूरा प्रोसेस



from NDTV India - Latest https://ift.tt/mRCQni8

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन