अंबानी फैमिली को महीने का इतना किराया देंगे एप्पल के सीइओ, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

भारत में बीते दिन पहला एप्पल स्टोर खुल गया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है. वहीं मुंबई में खुले पहले स्टोर का एक-एक कोना लोगों का दिल जीत रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस एक स्टोर का महीने का किराया किसी 2 बीएचके फ्लैट की कीमत से भी ज्यादा है. वहीं अंबानी फैमिली के मॉल में खुले इस स्टोर के महीने का किराया जाकर कई लोगों को झटका लगने वाला है. एप्पल स्टॉर के लॉन्च मौके पर एक्ट्रेस मौनी रॉय पति के साथ पहुंचीं थीं. जबकि इस इवेंट में माधुरी दीक्षित, अरमान मलिक, नेहा धूपिया, बोनी कपूर और अरमान मलिक नजर आए थे.

'रिलायंस जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल' में  स्थित एप्पल कंपनी का स्टोर काफी शानदार है. मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि एनर्जी एफिशिएंट डिजाइन में बने इस स्टोर के महीने के किराया 42 लाख है. खबरों के मुताबिक, मुंबई में अंबानी के स्वामित्व वाले मॉल ने लगभग 20,800 वर्ग फुट की जगह के लिए एप्पल के साथ 11 साल की डील की है. वहीं स्टोर का किराया हर तीन साल में 15 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा और कंपनी पहले तीन वर्षों के लिए 2 प्रतिशत रेवेन्यू शेयर योगदान के साथ 42 लाख रुपये का महीने का किराया देगी. 

एप्पल के सीइओ टिम कुक ने बीते दिन स्टोर का उद्घाटन किया है. वहीं इस स्टोर के खुलने के साथ ही टिम कुक ने खुद गर्मजोशी से ग्राहकों का स्वागत किया. वहीं कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर सीइओ टिम कुक के साथ तस्वीरें शेयर की, जो वायरल हो रही हैं. इनमें माधुरी दीक्षित और सिंगर अरमान मलिक जैसे सितारों का नाम शामिल है.  

"मैं अहंकार नहीं रखती :" अपनी सफलता पर बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/o2YEisd

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन