पंजाब में बारिश से नुकसान झेलने वाले किसानों को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया शुरू

पंजाब सरकार भारी बारिश के कारण नुकसान झेलने वाले किसानों की मदद कर रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को यहां इन किसानों को ख़ुद मुआवज़ा बांटने की प्रक्रिया शुरू की. राज्य सरकार ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये की मुआवज़ा राशि बांटकर सभी प्रभावित किसानों को मदद देने का काम शुरू कर दिया.  

बाद में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने फाजिल्का जि़ले के 362 गांवों को मुआवज़े के तौर पर कुल 12.94 करोड़ रुपये में से छह करोड़ रुपये खुद बांटे हैं. भगवंत मान ने कहा, ‘‘आज का दिन ख़ुशी वाला दिन नहीं कहा जा सकता, क्योंकि मैं प्रकृति के कहर के कारण किसानों को हुए नुकसान की भरपायी करने के लिए यहां आया हूं. संकट की इस घड़ी में प्रभावित हुए लोगों, खासकर किसानों को राहत देने के लिए आपकी सरकार दृढ़ वचनबद्ध है.'' 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार बारिश होने के बाद उन्होंने ज़मीनी स्तर पर हालात का जायज़ा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था. मान ने कहा कि खऱाब मौसम के कारण किसानों को हुए भारी नुकसान को देखकर उनका मन दुखी है. उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद राज्य सरकार ने नुकसान का पता लगाने के लिए व्यापक स्तर पर विशेष गिरदावरी करने के आदेश दिए हैं.  

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार की गिरदावरी में पिछली सरकार के मुकाबले निर्णायक परिवर्तन हुआ है, क्योंकि पहले केवल खोखले दावे ही होते थे और ज़मीनी स्तर पर लोगों को कोई मुआवज़ा नहीं दिया जाता था. मान ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान गिरदावरी केवल राजनीतिक रसूखवान लोगों की मंजूरी पर निर्भर होती थी, जिस कारण किसी भी असली लाभार्थी को मदद नहीं मिलती थी. उन्होंने कहा कि ऐसी गिरदावरियां खेतों में जाकर करने की बजाय अमीर लोगों के घरों में ही पूरी कर ली जाती थीं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/7t8UFxC

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू