छत्तीसगढ़: बेमेतरा में बच्चों की लड़ाई सांप्रदायिक हिंसा में बदली, बिरनपुर गांव छावनी में तब्दील

बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को हुए खूनी संघर्ष के बाद आज भी गांव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया था. घटना के विरोध में विश्व हिन्दु परिषद ने सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है. 8 अप्रैल को दोपहर साजा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले बीरमपुर गांव में दो बच्चों के बीच मामूली कहासुनी हुई और एक बच्चे ने दूसरे बच्चे के ऊपर हमला कर दिया, जिसके बाद देखते ही देखते यह मामला खूनी संघर्ष में बदल गया था.

इस घटना में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसके चलते 22 वर्षीय युवक भुनेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई. इधर, पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली थी और वह भी मौके पर पहुंची. लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस वालों के ऊपर भी हमला कर दिया. ईट और पत्थर से हुए हमले से साझा थाने के उपनिरीक्षक बीआर ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा तीन चार पुलिसवालों को भी चोट लगी है. ग्रामीणों की मदद से पुलिस वालों को भी बाहर निकाला गया.

जानकारी के अनुसार इस घटना में घायल लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. फिलहाल घायलों की हालत ठीक है. लेकिन उप निरीक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है. आज शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. इसके बाद भारी पुलिस बल के मौजूदगी में ग्रामीणों ने मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रदेशभर के साहू समाज के लोग गांव पहुंचना चाह रहे थे. लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें साजा में ही रोक दिया गया.

दरअसल, किसी अनहोनी की घटना को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सबसे ज्यादा फोर्स बिरनपुर गांव में लगाई गई है और बीरनपुर गांव पहुंचने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है. हालांकि, तमाम रोकथाम के बाद भी दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल पूर्व विधायक लाभचंद बाफना अवधेश चंदेल सियाराम साहू अशोक साहू सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचने में सफल रहे और  ग्रामीणों से मुलाकात की. गांव में फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसको देखते हुए बेमेतरा जिले के कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा व पुलिस अधीक्षक आर कल्याण सहित अन्य जिले के आला अधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/l3gmiER

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू