मूंछों के साथ दिख रही ये लड़की थी करोड़ों दिलों की धड़कन, इनसे बात करने से घबराते थे लड़के, आज भी हैं अविवाहित, पहचाना क्या?
आशा पारेख फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं. आशा पारेख ने अपने जमाने के कई बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है. 60 और 70 के दशक में आशा पारेख का बोलबाला था. एक्ट्रेस ने कभी अपने चुलबुले तो कभी ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया. इन दिनों सोशल मीडिया पर आशा पारेख की एक फोटो खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में आशा पारेख मूंछों में दिखाई दे रही हैं. जहां कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को इस अवतार में पहचान ले रहे हैं, वहीं कुछ के पसीने छूट जा रहे हैं.
आशा पारेख को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए खूब संघर्ष करना पड़ा था. हालांकि एक समय में एक्ट्रेस 60-70 के दशक में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक रही थीं. आशा पारेख ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. बाद में वे कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन फ्लॉप हो गईं. 16 साल की उम्र में उन्होंने फिर से कमबैक करने का सोचा. शम्मी कपूर के साथ वे 'दिल देके देखो' में नजर आईं और ये उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हुई. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
Guess who? pic.twitter.com/xbigkoRidw
— Bollywoodirect (@Bollywoodirect) April 5, 2023
आशा पारेख ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि उनकी ऑनस्क्रीन छवि कुछ ऐसी बन गई थी कि पुरुष उनसे बात करने से डरते थे. आशा पारेख ने कहा था, "असल जिंदगी में पुरुष मेरी तारीफ करने से हिचकते हैं, मुझसे बात करने से कतराते हैं. मुझे याद है कि एक बार मैंने गाने 'अच्छा तो हम चलते हैं' के लिए सफेद शरारा पहना था. फिल्म के डायरेक्टर जे ओम प्रकाश साब थे और उन्होंने मुझे कहा तुम बहुत अच्छी लग रही हो". आशा पारेख ने बताया कि इतना ही नहीं वो वैसा ही सफेद शरारा अपनी बेटी पिंकी के लिए लेकर गए. बता दें, एक समय में करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं आशा पारेख आज भी अकेली हैं.
ये भी देखें: मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का नया गाना लॉन्च, साथ में सेल्फी लेते आए नजर
from NDTV India - Latest https://ift.tt/whbCQ5s
Comments
Post a Comment